फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाहिदा हत्याकांड का खुलासा : भाई ही निकला बहन का कातिल

Wed, 19 Sep 2018 12:44 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
जाहिदा हत्याकांड का खुलासा करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागोवाली गांव में 29 अगस्त को हुई जाहिदा की हत्या का रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराने वाले जाहिदा के भाई मनव्वर को गिरफ्तार किया है, जिसने जाहिदा की पुत्रवधू से अनैतिक संबंधों को छिपाने के लिए बहन की हत्या करने की बात कबूल की है। आरोपी पुत्रवधू फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन के सभागार में एसएसपी सुधीर कुमार सिंह व एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने मर्डर के खुलासे की जानकारी पत्रकारों को दी। एसएसपी ने बताया कि नई मंडी कोतवाली के गांव बागोवाली में 30 अगस्त को एक निर्माणाधीन मकान में वृद्धा की लाश मिली थी। शव की शनाख्त गांव निवासी जाहिदा पत्नी मोहर्रम के रूप में हुई थी। जाहिदा के भाई मनव्वर हुसैन ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। एसएसपी ने बताया कि जांच में हत्या में जाहिदा की पुत्रवधू इमराना पत्नी शाकिर और मुकदमे के वादी मनव्वर का हाथ होने का खुलासा हुआ।

मंगलवार सुबह नई मंडी पुुलिस ने आरोपी मनव्वर को जानसठ फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार कर लिया, जिसने पूछताछ में बताया कि जाहिदा का बेटा शाकिर काफी समय से सऊदी अरब में रहकर काम कर रहा है। शाकिर की पत्नी इमराना का सास जाहिदा व देवर फैसल से मनमुटाव रहता था, जिसके चलते वह बेटी मरियम के साथ अलग मकान में रहती थी।
विज्ञापन


इसी बीच घर आने-जाने के दौरान मनव्वर के भांजे की पत्नी इमराना से ही संबंध बन गए थे। जाहिदा ने 29 अगस्त की रात मनव्वर व इमराना को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इस पर दोनों ने जाहिदा का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद जाहिदा की लाश को एक चादर में बांधकर गांव के बाहर निर्माणाधीन मकान में फेंक दिया गया, जिसके बाद खुद हत्यारोपी मनव्वर ने ही अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी। एसएसपी ने हत्याकांड का खुलासा करने वाले इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा व उनकी टीम की हौसलाअफजाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें