फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सईएन से गाली-गलौज, दफ्तर में तोड़फोड़        

Sat, 24 Dec 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एक्सईएन दफ्तर में तोड़फोड़ की जानकारी देते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में जिला पंचायत सदस्य ने अपने साथियों के साथ ऊर्जा निगम के एक्सईएन ग्रामीण के दफ्तर में जमकर उत्पात मचाया। एक्सईएन से अभद्रता करते हुए फाइलें फाड़ दी और जमकर तोड़फोड़ की। विरोध करने पर आरोपी अधिकारी से मारपीट पर उतारू हो गए, उन्होंने किसी प्रकार से खुद को बचाया। घटना से कर्मचारियों और अधिकारियों में आक्रोश फैल गया। कार्य का बहिष्कार कर अभियंता और कर्मचारी धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


देर शाम एक्सईएन की तहरीर पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र शर्मा और उसके 20-25 साथियों के खिलाफ तोड़फोड़, अभद्रता, फाइलेें फाड़ने, सरकारी कार्य में बाधा डालने आदि के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभियंता संघ भी हड़ताल पर चला गया। चेतावनी दी है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, वह काम पर नहीं लौटेंगे।      
महावीर चौक स्थित जीआईसी छात्रावास कैंपस में मौजूद एक्सईएन ग्रामीण के कार्यालय में शनिवार दोपहर यह घटना घटी। एक्सईएन सोमदत्त शर्मा दोपहर अपने कार्यालय में बैठे थे। आरोप है कि तभी जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र शर्मा अपने 20-25 साथियों के साथ वहां पहुंचे और कहा कि रालोद नेता संजय राठी का कहा हुआ काम बोपाड़ा गांव में बिजली की लाइन को ऊंचा क्यों नहीं किया गया। इस पर एक्सईएन ने इस्टीमेट बनाकर जेई की रिपोर्ट आने के बाद कार्य करने के लिए कहा।
विज्ञापन


आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने वहां हंगामा कर उत्पात मचाना शुरू कर दिया। एक्सईएन के साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज कर तोड़फोड़ शुरू कर दी। आरोप है कि दफ्तर की फाइलों को फाड़ दिया और एक्सईएन से मारपीट पर उतारू हो गए। जिस पर एक्सईएन ने किसी तरह से खुद को बचाया। आरोपी तोड़फोड़ कर देख लेने की धमकी देकर चले गए। एक्सईएन के साथ हुई घटना से कर्मचारियों और अधिकारियों में आक्रोश फैल गया। सभी ने कार्य का बहिष्कार कर दफ्तर के सामने ही धरना शुरू कर दिया। ऊर्जा निगम अभियंता संघ के जिला सचिव पवन आदि भी मौके पर पहुंच गए और धरना प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग करने लगे।

अधीक्षण अभियंता सुनील कपूर ने भी घटना की जानकारी ली। डीएम को इस संबंध में अवगत कराया और बाद में एक्सईएन की ओर से सिविल लाइन थाने पर तहरीर दी गई, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। धरने में पवन कुमार, अर्जुन, संजय यादव, देवेंद्र, विकास, सचिन, मनोज आदि शामिल रहे। अभियंता पवन कुमार ने बताया कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक जेई और कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।      

- एक्सईएन ने फोन पर संजय राठी से गाली-गलौज की, जिसकी जानकारी मिलने पर मैं एक्सईएन से इस बाबत पूछने गया था कि गाली-गलौज क्यों की। वहां मौजूद युवकों ने उत्पात मचाया, मैंने उन्हें समझाने का प्रयास किया, मैंने कोई तोड़फोड़ नहीं की है।      
-हरेंद्र शर्मा, जिला पंचायत सदस्य।       

- संजय राठी बोपाड़ा में बिना इस्टीमेंट के बिजली लाइन को बदलवाने और ऊंचा करवाना चाहते हैं, मैंने ऐसा करने से इंकार किया तो उनके साथी हरेंद्र शर्मा ने अपने साथियों के साथ आकर मेरे साथ अभद्रता की और दफ्तर में तोड़फोड़ कर फाइलें फाड़ डाली।      
विज्ञापन

- सोमदत्त शर्मा, अधिशासी अभियंता ग्रामीण।       
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें