फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैर पर निकली महिला से बाइकर्स ने चेन लूटी 

Mon, 27 Jun 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
चेन लूट की घटना की जानकारी लेते शहर विधायक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में चेन लूटने वाले बाइकर्स फिर से सक्रिय हो गए हैं। नई मंडी में सुबह की सैर के लिए निकली महिला से बाइक सवार बदमाश चेन लूटकर फरार हो गए। मुनीम कालोनी निवासी कारोबारी अनिल कुमार की पत्नी सुनीता देवी  रविवार सुबह सैर के लिए घर से निकलीं, जैसे ही वह मेन रोड पर आई तभी बाइक सवार दो बदमाश उनके बराबर से निकलते हुए उनकी चेन लूट कर भाग गए।
विज्ञापन


महिला ने शोर मचाया तो लोगों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल पाया। घटना का पता चलते ही शहर विधायक कपिल देव अग्रवाल, व्यापारी नेता संजय मित्तल भी घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों ने चेन लूट की घटना को लेकर पुलिस से रोष प्रकट किया। इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई।  पुलिस ने जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर लोगों के गुस्से को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें