फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव निरमाना में महिला की फांसी लगाकर हत्या      

Mon, 30 Jan 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
‌file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शाहपुर के गांव निरमाना में विवाहिता की शनिवार देर रात फांसी लगाकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या का आरोप लगाया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति व ससुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी रामेंद्र की पुत्री शताक्षी की शादी शाहपुर क्षेत्र के गांव निरमाना के अशोक के बेटे अंकित के साथ हुई थी। शताक्षी को दो माह पूर्व लड़की पैदा हुई थी। शनिवार देर रात निरमाना ससुराल में ही उसकी मौत हो गई। मायके में सूचना मिलने पर पिता रामेंद्र सहित अन्य लोग निरमाना पहुंचे और अपनी बेटी की फांसी लगाकर हत्या किए जाने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस थाना प्रभारी सुभाषचंद राठौर सूचना पर गांव पहुंचे और अधिकारियों को घटना की सूचना दी। 

सूचना पर सदर तहसील के नायब तहसीलदार रामअवतार सिंह मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता रामेंद्र ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसकी 23 वर्षीया पुत्री शताक्षी की शादी एक वर्ष पूर्व गांव निरमाना में अंकित के साथ हुई थी।
विज्ञापन


आरोप है कि शताक्षी के ससुराल वाले दहेज की मांग करते आ रहे थे, तथा उसको परेशान कर रहे थे। शताक्षी को मिलने भी नहीं दे रहे थे। शनिवार की देर शाम शताक्षी के ससुर अशोक व पति अंकित ने उसके साथ मारपीट करते हुए गले में साड़ी का फंदा बनाकर पंखे में लटका कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें