फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की फांसी लगाकर हत्या

Fri, 08 Jul 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
muder - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के गांव शेरपुर में ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या कर दी। परिजनों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली में हंगामा किया। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर नामजद पति को गिरफ्तार कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव काटका निवासी रियाजुद्दीन की बेटी शबाना का निकाह छह साल पहले वर्ष 2010 में शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी वाजिद अली के बेटे अफजाल के साथ हुई थी। आरोप है कि निकाह के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपये और कार की डिमांड कर शबाना का उत्पीड़न करते थे।

शबाना को कोई बच्चा न होने पर ससुराल वाले उसे बांझ होने का ताना देकर ज्यादा उत्पीड़न करने लगे। इसी बीच मायके वाले ससुराल वालों को उनकी मांग के अनुसार रुपये भी देते रहे। तीन माह पहले अफजाल जब सऊदी अरब गया तो मायके वालों ने 20 हजार रुपये दिए थे। बावजूद इसके शबाना का उत्पीड़न कम नहीं हुआ। पति अफजाल एक माह बाद ही सऊदी अरब से लौट आया था। 
विज्ञापन


आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने शुक्रवार सुबह शबाना (32) की फांसी लगाकर हत्या कर दी। सुबह छह बजे शबाना के जेठ ने उसके भाई इकबाल को फोन करके कहा कि शबाना के अचानक पेट में दर्द हुआ और उसकी मौत हो गई। इस सूचना पर परिजन काटका से शेरपुर आए। परिजनों का आरोप है कि शबाना की फांसी लगाकर हत्या की गई है। उसकी गर्दन पर रस्सी के निशान थे और मुंह से खून निकल रहा था। 

ससुराल वालों ने मायके वालों से मिल-बैठकर मामले का निस्तारण करने को कहा, जिस पर मायके वालों ने पुलिस को खबर कर दी। सूचना पर शहर कोतवाल चमन सिंह चावड़ा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी दौरान आरोपी सभी ससुराल वाले फरार हो गए। 

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मायके वालों ने शहर कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। जिस पर पुलिस ने आरोपी पति अफजाल को गिरफ्तार कर लिया, तब जाकर परिजन शांत हुए।

पांच के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट
मृतका शबाना के भाई नूर मोहम्मद की तहरीर पर पुलिस ने पति अफजाल, जेठ फरमान, देवर गुलजार, ननद जैतून और ननद फरमीना के खिलाफ दहेज हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। बाकी हत्या आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें