फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में पकड़ा गया वसीम

Sat, 20 Aug 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मुठभेड़ में वसीम के पकड़े जाने की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहर से सटे चरथावल मोड़ पर देर रात फायरिंग कर भाग रहे बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से गोलियां चलीं, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। पकड़ा गया बदमाश तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी वसीम है। घायल को मेरठ रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


शहर में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी दीपक कुमार ने शहर के सभी थानेदारों को चेकिंग करने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार देर रात शहर कोतवाली इंस्पेक्टर चमन सिंह चावड़ा पुलिस टीम के साथ चरथावल मोड़ पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान बाइक सवार दो युवक पहुंचे। पुलिस ने जैसे ही उन्हें रुकने का इशारा किया, पीछे बैठे बदमाश ने पुलिस पर फायर झोंक दिया।

पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। पुलिस की एक गोली बाइक पर पीछे बैठे बदमाश की जांघ में लगी। गोली लगते ही दोनों गिर गए। घायल ने पूछताछ में अपना नाम वसीम और अपने साथी का शाहनवाज बताया। घायल वसीम को जिला अस्पताल लाया गया। उसकी जांघ में गोली लगी है। डॉक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


मुठभेड़ की सूचना फ्लैश होते ही शहर के सभी थानों की फोर्स के साथ ही एसएसपी दीपक कुमार और एसपी क्राइम प्रदीप गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए। एसएसपी ने बहादुरी के लिए  कोतवाल चमन सिंह चावड़ा को बधाई दी।

बताते चलें कि चार अगस्त दो इसी वसीम ने तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में सात लोगों को नामजद किया गया था। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी। कोर्ट से आरोपियों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई भी चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें