फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा एलान: जिला पंचायत सदस्य जरीन बेगम ने घर पर लिखा 'मकान बिकाऊ है', पति पर हुआ था जानलेवा हमला, ये है वजह

Mon, 11 Oct 2021 08:13 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में जिला पंचायत सदस्य जरीन बेगम ने अपने घर पर मकान बिकाऊ लिखा है। जरीन बेगम हाल ही में भाजपा में शामिल हुई थी और चार दिन पहले उसके पति पर जानलेवा हमला किया गया था। 
विज्ञापन
घर पर लिखा मकान बिकाऊ है - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में जिला पंचायत के वार्ड नंबर 41 से महिला सदस्य जरीन बेगम ने अपने घर पर मकान बिकाऊ लिखा है। बताया गया कि जिला पंचायत महिला सदस्य ने गांव से पलायन का किया एलान किया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिला पंचायत सदस्य जरीन बेगम कुछ ही दिन पहले भाजपा में शामिल हुई थी। वहीं चार दिन पूर्व भोपा रोड पर पति शाहनवाज पर रंगदारी के विरोध में कातिलाना हमला किया गया था। 

यह भी पढ़ें: यूपी: पापा मेरे पास आ जाओ...और 20 मिनट बाद ही लगा ली फांसी, मरने से पहले जेई ने तीन घंटे तक पिता और परिवार से की बात
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य जरीन बेगम हमले को लेकर खफा है। उनका कहना है कि नामजद रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। रंगदारी मांगने व जानलेवा हमले में गांव मखियाली निवासी कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अजीत समेत आठ आरोपियों को नामजद किया गया है।

यह भी पढ़ें: मिशन 2022: मुजफ्फरनगर से जयंत चौधरी ने फूंका चुनावी बिगुल, किए कई वादे, कहा- किसानों को कुचलने वाले आतंकवादी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें