मुजफ्फरनगर में भोरा कला थाना क्षेत्र के कस्बा सिसौली में एक युवक की अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नई आबादी निवासी अंकुर (25) के रूप में हुई है। वहीं दिन निकलने पर लोगों को इसकी जानकारी मिली।
विज्ञापन
घटना की जानकारी लगने पर कस्बे के सैकड़ों लोग मौके पर एकत्र हो गए। गोली मारकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। वारदात के बाद हत्यारों ने शव को जलाने की भी कोशिश की है। युवक का शव श्मशान घाट पर अधजली हालत में पड़ा मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।