फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसनीखेज वारदात: वृद्ध की गर्दन रेतकर हत्या, श्मशान घाट के पास पड़ी मिली लाश, गांव में फैली दहशत

Wed, 21 Jul 2021 07:38 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

खौफनाक वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। यहां एक वृद्ध की गर्दन रेतकर हत्या की गई है। घटना की जानकारी लगने पर सीओ और एसपी देहात मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के एक गांव में वृद्ध की हत्या, जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर में बुधवार को एक सनसनीखेज वारदात हो गई। यहां जानसठ थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव भलवा में एक वृद्ध की गला रेत कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बताया गया कि भलवा निवासी श्याम सिंह (60 वर्ष) आज दोपहर घर से गांव में गया था। फिर इसके बाद लौटकर नहीं आया। वहीं शाम को गांव के श्मशान घाट वाले रास्ते पर उसका शव पड़ा मिला। धारदार हथियार से गर्दन पर प्रहार कर उसकी हत्या की गई है। कत्ल की वारदात से गांव में दहशत फैल गई। 

उधर, सूचना पर जानसठ पुलिस के साथ सीओ शकील अहमद मौके पर पहुंचे। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने भी मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली। पुलिस जांच पड़ताल में लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें