फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो लोगों की मौत

Tue, 20 Oct 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। सोमवार तड़के पुरकाजी बाईपास पर आ रहे दो ट्रकों की टक्कर होने से ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घटना रविवार तड़के करीब चार बजे की है। गाजियाबाद निवासी 42 वर्षीय राम सिंह पुत्र राम केवल मौर्य अपने ट्रक को लेकर हरिद्वार से मेरठ जा रहा था। पुरकाजी बाईपास पर सामने से आ रहे ट्रक से उसके ट्रक की टक्कर हो गई, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने चालक के परिजनों को घटना की सूचना दी, तो परिजन भी पुरकाजी पहुंचे। पुलिस ने मृतक के भाई साधु शरण मौर्य की तहरीर पर ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कार की टक्कर से युवक की गई जान
मुजफ्फरनगर। बाईपास पर कार की टक्कर लगने से युवक  की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पीएम के लिए भिजवाया।

कूकड़ा निवासी गुलसनव्वर पुत्र नदीम सोमवार दोपहर बाईपास से पैदल कहीं जा रहा था कि मारुति शोरूम के पास पीछे से आई कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को तलाशी में कूकड़ा की आईडी मिलने पर उसकी शिनाख्त हुई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर उसे पीएम के लिए भिजवाया।

मारपीट ः जनकपुरी निवासी मुलकराज ने सिविल लाइन थाने में तहरीर देकर बताया कि नामजद आरोपियों ने उसके घर में घुसकर उसके परिजनों के साथ मारपीट की। आरोप है कि वे घर में रखे 50 हजार रुपये भी ले गए।
विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच कर रही है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें