फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक, क्लीनर को बंधक बनाकर लूटा

Sat, 11 Jun 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
लूट के शिकार हुए चालक और क्लीनर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खतौली में नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार रात आधा दर्जन बदमाशों ने ट्रक चालक और क्लीनर को बंधक बना लिया। बदमाश ट्रक में लदे 180 तेल के कार्टून लूटकर ले गए। ग्वालियर निवासी चालक गयाप्रसाद क्लीनर रवि के साथ बृहस्पतिवार को दस टायरा ट्रक में देहरादून से मैरिको कंपनी के तेल के 570 कार्टून लादकर दिल्ली के लिए चला था।
विज्ञापन


इन कार्टूनों की कीमत करीब 16 लाख रुपये थी। देर रात करीब एक बजे नेशनल हाईवे पर भैंसी कट और रायपुर नंगली के बीच स्कार्पियो गाड़ी सवार आधा दर्जन बदमाशों ने ट्रक को रुकवा लिया। ट्रक रोकते ही बदमाशों ने चालक और क्लीनर को बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाश साथ में लाए डीसीएम गाड़ी में ट्रक के अंदर से 180 तेल से भरे कार्टून लादकर ले गए।

बदमाश चालक, परिचालक को हाईवे पर ही ट्रक के पास बंधक बनाकर छोड़ गए थे। शुक्रवार की सुबह दोनों किसी तरह से बंधनमुक्त होकर थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। लूटे गए कार्टूनों की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई है। चालक ने पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस इस घटना को चोरी मानकर जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें