फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक से लूटपाट

Tue, 06 Oct 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बाईपास पर खड़े ट्रक चालक को तीन बदमाशों ने हथियारों से आतंकित करते हुए लूट लिया। तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


सहारनपुर के देवबंद निवासी मुकर्रम पुत्र जमील ने बताया कि उसके ट्रक को शामली के फतेहपुर निवासी इरशाद पुत्र उमरदीन चलाता है। रविवार को चालक ट्रक में उत्तराखंड के लक्सर से शाहजहांपुर के लिए सीमेंट लादकर चला था।

शाम छह बजे के बाईपास पर शहर के नामजद ट्रांसपोर्टर ने बोलेरो कार से ट्रक को रुकवा लिया और कागज छीनकर ले गया। जिसके चलते ट्रक को बाईपास पर जौली तिराहे के पास खड़ा करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह चालक ने फोन से बताया कि रात दो बजे के तीन बदमाश खिड़की का शीशा तोड़कर ट्रक में घुसे और 28,700 रुपये और मोबाइल लूटकर ले गए। ट्रक स्वामी मुकर्रम ने कागज छीनने वाले ट्रांसपोर्टर को नामजद करते हुए लूट की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें