खतौली। मोहल्ला देवीदास में एसडीएम डॉ. वैभव कुमार शर्मा, सीओ डीके मित्तल और आबकारी टीम ने भारी मात्रा में पुलिस एवं पीएसी के साथ कई मकानों में छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी हरियाणा मार्का और कच्ची शराब बरामद की। छापेमारी से पहले ही शराब तस्करी फरार हो गए।
कार्रवाई के दौरान एक महिला ने पुलिस को देखकर घर का दरवाजा बंद कर लिया, जिसे पुलिस ने तोड़कर कार्रवाई करते हुए कच्ची शराब से भरी कई केन बरामद की। छापेमारी से मोहल्ले में अफरातफरी मच रही। करीब तीन घंटे तक छापे की कार्रवाई चली। छापेमारी के दौरान पूरा मोहल्ला छावनी में तब्दील था। छापेमारी के दौरान महिला पुलिस भी थी।
एसडीएम डॉ. वैभव कुमार शर्मा, सीओ डीके मित्तल, आबकारी इंस्पेक्टर अवधेश मिश्रा, हिम्मत सिंह, करुणनेंद्र शनिवार को पुलिस और पीएसी बल के साथ मोहल्ला देवीदास में शराब के तस्करों के यहां छापा मार दिया। अधिकारियों ने सभासद के देवर राजू, विक्की उर्फ मनोज, विनय, आकाश सहित कई मकानों में कार्रवाई की।
छापेमारी के दौरान मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। आबकारी टीम को कई मकानों से हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब की 23 पेटियां, कच्ची शराब के पाउच, कच्ची शराब से भरी केन बरामद की। इस दौरान एक भी शराब तस्कर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका।
पुलिस को देखकर महिला ने मकान का दरवाजा बंद कर लिया, जिसे पुलिस ने तोड़कर कच्ची शराब से भरी चार केन बरामद की। इस दौरान कुछ महिला ने कार्रवाई का विरोध भी किया, लेकिन पुलिस के समझाने पर शांत हो गई। छापेमारी में इंस्पेक्टर सुनील कुमार त्यागी, एसएसआई शिवकुमार चौहान, एसआई समयपाल अत्री आदि शामिल रहे।
कई बार पिट चुकी है पुलिस
खतौली। मोहल्ला देवीदास में शराब तस्करी का बड़ा कारोबार चलता है। आबकारी और पुलिस कई बार छापेमारी करने पहुंची, लेकिन शराब तस्कर ने पथराव कर पुलिस टीम को खदेड़ देते थे। पथराव में पुलिस घायल भी हो चुकी है। इसलिए शनिवार को भारी पुलिस और पीएसी बल के साथ छापेमारी की, इस बार महिला पुलिस कर्मियों को भी बुलाया गया था।