फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते तीन युवक पकड़े       

Tue, 23 May 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पकड़े गए सट्टा लगाने वाले। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच और शहर कोतवाली पुलिस ने कृष्णापुरी स्थित मकान में आईपीएल के फाइनल मैच में सट्टा लगाते तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस को नगदी, मोबाइल फोन, लैपटॉप और फर्जी आईडी बरामद हुई हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों का चालान कर दिया है।       
विज्ञापन


आईपीएल टूर्नामेंट को लेकर शहर में सट्टेबाजी की सूचना पर रविवार रात क्राइम ब्रांच और शहर कोतवाली पुलिस ने कृष्णापुरी स्थित मकान पर छापा मारा। पुलिस को मकान के भीतर तीन युवक आईपीएल का सट्टा लगाते मिले। रविवार रात टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला जा रहा था।

सोमवार दिन में एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपी सचिन उर्फ शानू पुत्र नंदकिशोर निवासी कृष्णापुरी, दिवाकर पुत्र रविंद्र और मनीष पुत्र रामकुमार निवासीगण रामलीला टिल्ला हैं। बताया कि आरोपी देर रात आईपीएल के फाइनल मैच के लिए सट्टा लगवा रहे थे।
विज्ञापन


इनके पास से 13 हजार की नगदी, सट्टे में प्रयोग किए जाने वाले आधा दर्जन मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, तीन फर्जी आईडी और सट्टे में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण बरामद हुए हैं। युवकों के खिलाफ काफी दिनों से सट्टा कराने की शिकायतें मिल रही थीं। पकड़े गए आरोपियों के बाकी साथियों की तलाश में पुलिस जुटी है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वालों में शहर कोतवाल पीपी सिंह, इंटेलीजेंस विंग प्रभारी सुनील शर्मा, सर्विलांस/स्वाट प्रभारी प्रवेश शर्मा, रईस खान, दीपक कुमार, सोनू शर्मा आदि मौजूद रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें