फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, 10 हजार का इनामी हाथ में गोली लगने से घायल

Wed, 18 Oct 2017 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पुलिस द्वारा पकड़े गए बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुढ़ाना कस्बे के सठेड़ी रोड पर बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में हाथ में गोली लगने से दस हजार का इनामी बदमाश घायल हो गया। मुठभेड़ में एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हुआ है। पुलिस ने मौके से तीन तमंचे, सात कारतूस और एक बाइक बरामद की है। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।       
विज्ञापन


बुढ़ाना पुलिस को मंगलवार को सुबह पांच बजे सठेड़ी रोड पर रजवाहा पुलिया के पास बदमाशों के होने की सूचना मिली। इंस्पेक्टर चमन सिंह चावड़ा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सामने से एक बाइक पर सवार होकर आ रहे तीन बदमाशों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर बदमाश बाइक छोड़कर फायरिंग करते हुए भाग गए। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में एक बदमाश के हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गया।

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। दो बदमाश गन्ने के खेतों में कूद गए। घंटों कांबिंग के बाद पुलिस ने दो अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया। इस मुठभेड़ में पुलिसकर्मी शिव कुमार त्यागी भी हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से घायल बदमाश के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर तथा दो पकडे़ गए अन्य बदमाशों से भी एक-एक तमंचा, सात कारतूस और बाइक बरामद की।
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि पुलिस की गोली से घायल हुआ बदमाश खालिद पुत्र इसत्याक शामली जनपद के थानाभवन के गांव भैंसानी का रहने वाला है। सहारनपुर पुलिस द्वारा खालिद पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। दूसरा बदमाश सलीम उर्फ पप्पू जनपद हरिद्वार का रहने वाला बताया गया। तीसरा बदमाश चन्दू उर्फ चणा मेरठ जनपद के गांव इंचौली का रहने वाला है। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। दो अन्य बदमाशों का पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें