फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध से तौबा: हाथ में तख्ती लेकर पहुंचे थाने, बोले- कोतवाल साहब माफ कर दो, अब नहीं करेंगे गलत काम

Mon, 13 May 2024 02:05 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में तीन अपराधी सोमवार को हाथ में तख्ती लेकर थाने पहुंचे। उन्होंने कहा कि कोतवाल साहब माफ कर दो, अब अपराध नहीं करेंगे।
विज्ञापन
तख्ती लेकर थाने पहुंचे अपराधी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में गैंगस्टर के तीन आरोपियों ने अपराध की दुनिया से तौबा किया है। तीनों आरोपी तख्ती लेकर शहर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने तख्ती पर लिखा था कि कप्तान साहब, कोतवाल साहब माफ कर दो, अब अपराध की दुनिया से तौबा। तीनों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली पुलिस ने 19 जनवरी को क्षेत्र के जंगल में गोवध करने की तैयारी में जुटे 13 गोकशों को गिरफ्तार किया था। तीन आरोपी मुठभेड़ में पैर में गोली लगने पर घायल हुए थे। दो दिन पहले सभी आरोपियों के खिलाफ शहर कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह चौहान ने गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन

इनमें से एक आरोपी लड्ढावाला निवासी कलीम को गिरफ्तार किया गया, जबकि तीन अन्य आरोपी लड्ढावाला निवासी शहजाद, दिदाहेडी निवासी हनीफ व मिमलाना रोड मुजफ्फरनगर निवासी इकराम सोमवार सुबह शहर कोतवाली पहुंचे। वे अपने हाथों में तख्ती लिए हुए थे।

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: बंद कमरे में मिला युवक का शव, सिर पर मिले चोट के निशान, साथी फरार, हत्या की आशंका
विज्ञापन

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि गैंगस्टर के तीन आरोपियों ने शहर कोतवाली में सरेंडर किया है। उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: बेटियों पर आफत: छात्राओं के पीछे चाकू लेकर दौड़े सिरफिरे, ऐसे बचाई जान, प्रधानाचार्य ने थाने में दी तहरीर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें