फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मुठभेड़ में तीन बदमाशों को पकड़ा  

Sun, 05 Mar 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खतौली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया। दो बदमाश मौका देखकर भाग गए। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की तीन बाइक, तमंचा और चाकू बरामद किया है। इंस्पेक्टर केपी सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि वाहन लुटेरों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित करके पुलिस आलू मिल सफेदा रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो बाइकों पर पांच युवक आ रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने इनको बाइक रोकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मोहल्ला ढ़ाकन चौक निवासी शाहआलम उर्फ मालू पुत्र नइमूद्दीन, मोहल्ला जैननगर निवासी मोहम्मद शोएब पुत्र महबूब और मोहल्ला सराफान निवासी अजीम पुत्र कल्लू को पकड़ लिया। जबकि दो फरार हो गए। पकड़े गए बदमाशों ने अपनी फरार साथियों के नाम मोहल्ला सद्दीकनगर निवासी अरमान पुत्र इकबाल, मोहल्ला ढ़ाकन चौक निवासी फैजान पुत्र फाजिल बताए हैं। 

इंस्पेक्टर ने बताया कि दो बदमाश मोहल्ला ढ़ाकन चौक निवासी सोनू व मोहल्ला जैननगर निवासी दानिश का नाम प्रकाश में आया है। यह बदमाश भी इनके ही साथी बताए गए हैं। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से चोरी की तीन बाइक, एक तमंचा व एक चाकू भी बरामद किया है।      
विज्ञापन


मेरठ सोतीगंज में बाइकों को बेचा      
इंस्पेक्टर केपी सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के विरुद्ध थाने में कई मामले दर्ज हैं। ये बदमाश बैंकों, बैंक्वेट हाल जैसी जगहों से बाइकों को चोरी करते हैं और मेरठ के सोतीगंज में ले जाकर कबाड़ी को बेचते हैं। इन्होंने कई बाइक चोरी की घटनाओं को कबूल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें