फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौत

Sun, 18 Oct 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बाईपास पर नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में देवबंद निवासी बाइक सवार को पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सहारनपुर के देवबंद निवासी नूर मोहम्मद (50) मोहल्ले में ही परचून की दुकान करता है। शुक्रवार सुबह वह अपनी पुत्री से मिलने के लिए बाइक से सरवट आ रहा था।
विज्ञापन


सुबह दस बजे के लगभग जैसे ही वह बाईपास पर बागोवाली चौकी के पास पहुुंचा, तभी पीछे से आए ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह ट्रक के पहिये से कुचला गया, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें