फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश

Thu, 15 Oct 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। गाय और सांड से लदी पिकअप गाड़ी को रास्ते में पकड़ने के दौरान जान बचाने के लिए आरोपियों ने पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसमें सवार पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


ककरौली के गांव तेवड़ा-ककरौली मार्ग पर एक सूचना के आधार पर बुधवार सुबह पुलिस ने पशुओं से लदी पिकअप गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख पिकअप के चालक ने पुलिस पार्टी पर गाड़ी को चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई।

उधर, आरोपियों की गाड़ी का संतुलन बिगड़ जाने से वह खेतों में जा घुसी। तुरंत ही पुलिस ने मौका पाकर गाड़ी को घेर लिया। पुलिस ने गाड़ी में सवार ताहिर पुत्र यामीन निवासी सरधना और शाहिद पुत्र शरीफ मोहल्ला जामा मस्जिद जानसठ को मौके से पकड़ लिया। 
विज्ञापन


एसओ योगेश शर्मा ने बताया कि गाड़ी से तीन गाय और एक सांड बरामद किया गया है। जिनके पैरों को रस्सी से बांध कर गाड़ी में डाला गया था। दोनों आरोपियों के खिलाफ गोकशी और पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें