मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली के वकील रोड स्थित महिला अधिवक्ता अर्चना मित्तल के मकान से चोरों ने 55 लाख की नगदी सहित दो करोड़ का माल उड़ा लिया।
महिला ने पति और प्रतापगढ़ में तैनात पीपीएस अफसर पर चोरी कराने का आरोप लगाया है। वकील ने खुद और इकलौते बेटे की जान को खतरा बताया है। महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
वैदिक पुत्री कन्या इंटर कॉलेज के सामने रहने वाली महिला अधिवक्ता 18 अक्तूबर को इकलौते पुत्र आदित्य गोपाल के साथ वैष्णो देवी गई थीं। पीड़िता मकान बंद कर गई थी।
गुरुवार सुबह वापस आने पर मकान में घुसने पर देखा तो घर का सामान अस्तव्यस्त पड़ा था। खिड़की की ग्रिल तोड़कर चोर घुसे और पूरे मकान को खंगाल डाला। तीन कमरों के दरवाजों के लॉक तोड़ रखे थे। अलमारियों के लॉक तोड़कर सामान चोरी कर लिया गया।
पीड़ित महिला के अनुसार घर से 55 लाख नगद, एक हीरे का सेट, पांच किलो सोना और अन्य कीमती सामान गायब है। बताया कि उसका प्रतापगढ़ में तैनात पीपीएस पति से विवाद चल रहा है। विवाद के दौरान की गई शिकायतों के कागजात, शादी से संबंधित सभी दस्तावेज और एक टैब, जिसमें शादी से संबंधित सभी सुबूत थे, चोरी किए कर लिए गए हैं। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉयड की टीम ने मौके पर जाकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पीड़िता ने नई मंडी कोतवाली में तहरीर देकर घटना के खुलासे की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिला का पीपीएस पति से है विवाद
वकील रोड पर हुई चोरी की घटना में पीड़ित अधिवक्ता अर्चना मित्तल ने बताया कि आरोपी पीपीएस अधिकारी से तीन जून 2003 को उसने शहर के डल्लू देवता मंदिर में शादी की थी। चार माह तक पति ने उसे अपने सरकारी आवास पर भी रखा था।
उस समय आरोपी शहर में सीओ सिटी के पद पर तैनात था। शादी के बाद पता चला की वह तो पहले से ही शादीशुदा है। आरोप लगाया कि 25 सितंबर 2013 को उसने पहली पत्नी की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप दे दिया था।
बताया कि उसने सीएम, डीजीपी और महिला आयोग, एसएसपी आदि कई जगहों पर पति की शिकायत कर रखी है। सभी अधिकारी उस पर पति से फैसला करने के लिए दबाव बना रहे हैं। आठ दिन पूर्व पति ने मुरादाबाद के एक व्यक्ति से उसे धमकी दिलाई थी।
चोरी में शादी से संबंधित दस्तावेजों और फोटो चोरी होने से लगता है कि चोरी पति ने ही कराई है। महिला ने अपनी और इकलौते पुत्र की जान को भी खतरा बताया। कहा कि यदि घटना के दौरान वह यहां होती थी तो बदमाश उसकी हत्या कर देते।
कोतवाल पर लगाए लापरवाही के आरोप
पीड़िता ने बताया कि उसने कई बार धमकी मिलने की शिकायत नई मंडी कोतवाल से की थी। अपनी सुरक्षा को लेकर भी कई बार कहा, लेकिन कोतवाल उसकी नहीं सुनते। चोरी की इतनी बड़ी घटना को भी कोतवाल गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
महिला का पीपीएस पति से है विवाद
खतौली। वकील रोड पर हुई चोरी की घटना में पीड़ित अधिवक्ता अर्चना मित्तल ने बताया कि आरोपी पीपीएस अधिकारी से तीन जून 2003 को उसने शहर के डल्लू देवता मंदिर में शादी की थी। चार माह तक पति ने उसे अपने सरकारी आवास पर भी रखा था।
उस समय आरोपी शहर में सीओ सिटी के पद पर तैनात था। शादी के बाद पता चला की वह तो पहले से ही शादीशुदा है। आरोप लगाया कि 25 सितंबर 2013 को उसने पहली पत्नी की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप दे दिया था। बताया कि उसने सीएम, डीजीपी और महिला आयोग, एसएसपी आदि कई जगहों पर पति की शिकायत कर रखी है।
सभी अधिकारी उस पर पति से फैसला करने के लिए दबाव बना रहे हैं। आठ दिन पूर्व पति ने मुरादाबाद के एक व्यक्ति से उसे धमकी दिलाई थी। चोरी में शादी से संबंधित दस्तावेजों और फोटो चोरी होने से लगता है कि चोरी पति ने ही कराई है।
महिला ने अपनी और इकलौते पुत्र की जान को भी खतरा बताया। कहा कि यदि घटना के दौरान वह यहां होती थी तो बदमाश उसकी हत्या कर देते। पीड़िता ने बताया कि कई बार धमकी मिलने की शिकायत नई मंडी कोतवाल से की थी, लेकिन कोतवाल उसकी नहीं सुनते। चोरी की इतनी बड़ी घटना को भी कोतवाल गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।