फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटीन संचालक की हत्या कर लाश नाले में फेंकी

Sat, 09 Dec 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
आबिद का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के जानसठ में शराब के ठेके पर कैंटीन संचालक की शुक्रवार की रात बेरहमी से हत्या कर लाश नाले में फेंक दी गई। शनिवार की सुबह उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई। वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वॉड और फिंगर प्रिंट टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल की। मृतक के भाई ने चार युवकों के विरुद्ध हत्या करने की तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला काजियान निवासी आबिद (32) पुत्र शरीफ मोहल्ला बुध बाजार के निकट स्थित शराब के ठेके पर कैंटीन चलाता था। शुक्रवार रात कैंटीन बंद कर आबिद अपने घर नहीं पहुंचा। शनिवार सुबह कस्बे के किसी युवक ने उसके घर जाकर शव नाले में पड़े होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। कस्बे के सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही सीओ एसकेएस प्रताप, इंस्पेक्टर अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। मृतक के चेहरे और आंख पर चोट के निशान थे। परिजनों और लोगों ने आशंका जताई कि आबिद की चेहरे पर ईंटों से प्रहार कर हत्या की गई है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने जांच-पड़ताल की। शव के पास पड़ी मिली बाइक कैंटीन पर ही कार्य करने वाले कस्बा निवासी दूसरे युवक की है, जिसे मृतक के साथ रात में देखा गया था। पुलिस द्वारा उसके घर दबिश दी गई, युवक अपने घर से फरार मिला। युवक पहले शराब के ठेके पर सेल्समैन था, लेकिन पिछले एक वर्ष से उसने अपनी जमीन में ही शराब का ठेका बनवा दिया था और वहीं पर कैंटीन चलाता था। मृतक के भाई कामिल ने चार युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला दुर्घटना का लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का सही पता चल सकेगा। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें