फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव रजवाहे में डाला

Sun, 06 Sep 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। गांव दूधाहेड़ी में युवक की हत्या कर शव रजवाहे में डाल दिया। पुलिस ने हत्या में नामजद दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


थाना शाहपुर क्षेत्र के गांव बसधाड़ा निवासी दलित रवि (22) पुत्र शुगनचंद शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गांव के दो दोस्तों के साथ बाइक पर थाना मंसूरपुर क्षेत्र के गांव दूधाहेड़ी में मामा इंद्रपाल के घर दूध और मिठाई देने आया था। शाम के समय तीनों बाइक पर वापस अपने गांव के लिए चल दिए।

गांव दूधाहेड़ी के बाहर गांव के कुछ युवक वॉलीबाल खेल रहे थे। रवि और उसके दोनों दोस्त बाइक रोककर खेल देखने लगे। इसी दौरान गांव के दो युवक रवि के पास आकर बोले उन्हें गांव से एक साथी को बुलाकर लाना है। रवि अपने दोस्तों को वहीं छोड़कर बाइक पर दोनों युवकों को बैठाकर गांव में चला गया। काफी देर तक रवि जब नहीं लौटा तो दोस्तों को शक हुआ।
विज्ञापन


दोनों रवि के मामा इंद्रपाल के घर पहुंचे और रवि के गायब होने की खबर दी। रवि के अचानक गायब होने की खबर मिलने पर परिजन भी गांव दूधाहेड़ी पहुंचे। परिजनों ने रवि की तलाश शुरू कर दी। तलाश करते समय शनिवार की देर शाम गांव से बाहर रजवाहे पर बाइक खड़ी मिली और रवि का शव रजवाहे के अंदर पड़ा मिला।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। रवि के पिता शुगनचंद ने गांव दूधाहेड़ी निवासी दो युवकों टाइगर व पिंकू सहित दो अन्य अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी टाइगर व पिंकू को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर चरण सिंह यादव का कहना है कि शव पर किसी तरह के कोई चोट के निशान नहीं हैं। आशंका है कि आरोपियों ने रवि को रजवाहे में डुबोकर हत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही हत्या के कारण का स्पष्ट पता चल सकेगा।

गजेंद्र हत्याकांड में मां-बेटी के शव मिलने की सूचना पर दौड़ी पुलिस
मीरापुर। गांव सिकरेड़ा निवासी गजेंद्र हत्याकांड में नामजद मां-बेटी के शव मिलने की सूचना पर पुलिस दौड़ी। नहर तथा जंगल की खाक छानकर बैरंग लौटी पुलिस ने फर्जी सूचना देने वाले को हड़काया। दो सितंबर की रात सिकरेड़ा निवासी गजेंद्र की गोली मारकर हत्या कर शव गंगनहर में फेंक दिया था।

तीन दिन बाद पुलिस ने शव को गंगनहर के सदरपुर मोड़ नहर पुल के पास से बरामद किया था। रविवार सुबह छह बजे पुलिस को किसी ने सूचना दी कि गजेेंद्र हत्याकांड में नामजद कमला और उसकी बेटी मोनी का शव नहर में बह रहा है। सूचना पर एसओ अरुण त्यागी पुलिस बल के साथ बताए गए स्थान की ओर दौड़े, लेकिन वहां कोई शव नहीं मिला।

पुलिस ने बताई गई जगह के अलावा आसपास के जंगल और कई किलोमीटर तक नहर पटरी को खंगाला, लेकिन खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। पुलिस ने फर्जी सूचना देने वाले को जमकर हड़काया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें