फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो चालक, होमगार्ड में बीच सड़क जूतमपैजार

Sun, 08 Nov 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। झांसी की रानी के पास गलत साइड से आ रहे टेंपो चालक को होमगार्ड द्वारा रोकने का प्रयास करने पर दोनों में बहसबाजी हो गई। गुस्साए टेंपो चालक ने होमगार्ड और उसके साथी के साथ मारपीट कर दी।  मारपीट में होमगार्ड के हाथ की उंगली टूट गई। झगड़े के दौरान घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी चालक को पकड़कर कोतवाली ले आई और मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


छपार के रामपुरी निवासी होमगार्ड आनंद कुमार सिटी कोतवाली में तैनात है। शनिवार को साथी होमगार्ड सहेंद्र के साथ झांसी की रानी पर ड्यूटी दे रहा था।  दोपहर एक बजे के लगभग हापुड़ के अबदौली निवासी चेतन पुत्र ज्ञान सिंह टेंपो (यूपी-37टी-2293) को लेकर गलत साइड से झांसी की रानी चौक में घुसने का प्रयास करने लगा। होमगार्ड आनंद कुमार ने उसे रोकने का प्रयास किया। इस बात को लेकर चेतन की आनंद के साथ नोकझोंक, गाली-गलौज हो गई, जो मारपीट में बदल गई।

सड़क पर टेंपो चालक और होमगार्ड में मारपीट होते देख भीड़ एकत्र हो गई। इसी बीच साथी होमगार्ड को बचाने के लिए आए सहेंद्र से भी आरोपी ने मारपीट कर दी।  मारपीट के दौरान आनंद के हाथ की उंगली भी टूट गई। सूचना पर सिटी कोतवाली से पुलिस मौके पर गई और चालक को कोतवाली ले आई। होमगार्ड की तहरीर पर चालक चेतन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें