फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से गैंगरेप, मुकदमा

Mon, 10 Oct 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ गैंगरेप किया गया। पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के चार युवकों पर उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसला कर एक बस्ती में ले जाकर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने चारों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है। चारों आरोपी भाई हैं। पुलिस ने पीड़िता को डॉक्टरी के लिए भेजा है। आरोपी फरार बताए गए हैं।    
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार दुपहर को उसकी नाबालिग बेटी घर से घेर में जा रही थी। आरोप है कि इस बीच गांव के ही चार युवक उसकी बेटी को बहला फुसला कर शहर से सटी एक बस्ती में ले गए। आरोप है कि वहां पर चारों ने उसकी बेटी के साथ गैंगरेप किया। 
बाद में उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। किसी तरह से अपने घर लौटी पीड़िता ने परिजनों को इस संबंध में जानकारी दी। आरोपियों ने पीड़ित परिवार को कार्रवाई करने पर फिर से धमकी दी। पीड़िता का पिता नई मंडी कोतवाली पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रविवार को गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली प्रभारी रोजंत त्यागी ने बताया कि ग्रामीण ने तहरीर देकर बताया कि चारों आरोपियों ने उसकी नाबालिग पुत्री को शुक्रवार दोपहर बहला फुसलाकर गांव से बाहर ले गए। जहां एक बस्ती में आरोपियों ने उससे गैंगरेप किया। पुलिस ने चारों आरोपियों फारुख, ताहिर, हारुन और साहिर के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। किशोरी को डॉक्टरी के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें