फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर ने खुदकुशी की

Thu, 29 Oct 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। शुक्रताल में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक ज्योतिषाचार्य के बेटे ने खुद को गोली से उड़ा लिया। छात्र स्कूल से लौटने के बाद अपने कमरे में पढ़ने के लिए बैठ गया।
विज्ञापन


इस दौरान मां घर में काम कर रही थी कि अचानक कमरे में गोली चलने की आवाज गूंजी तो वह दौड़कर पहुंची, जहां बेटे की लहूलुहान लाश देखकर वह बेहोश हो गई। मामले की पुलिस को कोई इत्तला नहीं दी गई। देर शाम किशोर का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

धार्मिक नगरी शुक्रताल में ज्योतिषाचार्य के 17 साल के बेटे ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। वह बुधवार को स्कूल पढ़ने के लिए गया था।

परिजनों के मुताबिक घर में ऐसी कोई बात नहीं हुई, जिससे किशोर तनाव में हो। दोपहर को स्कूल से लौटने के बाद उसने खाना खाया और मां को पढ़ने की बात कहकर कमरे में चला गया। करीब तीन बजे कमरे से गोली की आवाज गूंजी तो भागकर मां पहुंची।
विज्ञापन


बेटे को लहूलुहान देखकर उसकी चीख निकल गई। मृतक परिवार में दूसरे नंबर का बेटा था। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। देर शाम गंगा घाट पर किशोर का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें