फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के साथ छेड़छाड़ करने पर किया कत्ल 

Sun, 17 Jul 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
arrest - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तितावी। पुलिस ने जसोई में हुए ताहिर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। हत्यारोपी ने बहन के साथ छेड़छाड़ करने पर ताहिर का कत्ल किया था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


तितावी थाने पर  एसपी क्राइम प्रदीप गुप्ता ने पत्रकारों को बताया कि जसोई में 15 जुलाई को ताहिर पुत्र अल्लाह मेहर की घर से बुलाकर गर्दन पर धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई थी।  इस हत्याकांड में  मृतक  ताहिर के पिता अल्लाह मेहर ने जसोई के ही सुनील, अनिल  पुत्रगण ओमपाल, ओमपाल पुत्र रघुबीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार को पुलिस ने मुख्य हत्यारोपी सुनील को लालूखेड़ी बिजलीघर के पास से गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पकड़े गए हत्यारोपी सुनील ने पुलिस को बताया  कि ताहिर उसकी बहन  के साथ अक्सर छेड़छाड़    किया करता था। 

26 फरवरी को भी ताहिर ने उसकी बहन से उस समय छेड़छाड़ की  थी, जब वो जंगल में बने बिटौड़े से उपले लेने जा रही थी। इस छेड़छाड़ के बाद लड़की ने घर आकर जहर खा लिया था। जिसका तितावी के एक निजी अस्पताल में दो  दिन तक इलाज चला। इसके बाद भी ताहिर हरकतों से बाज नहीं आया और घर के आसपास ही फोन कान पर लगाकर घूमता रहता था।
विज्ञापन


इस बात से परेशान होकर गत 10  जुलाई को लड़की के परिजनों ने उसकी शादी कर दी थी।  मगर इसके बाद भी आरोपी की हरकतें जारी रही। इसी वजह से सुनील ने ताहिर की हत्या की योजना बनाई। उसने 14 जुलाई की शाम ताहिर को घर से बुलाया और जंगल में उसके गले पर भाले के लोहे के फल से गर्दन पर वारकर उसकी हत्या कर दी। शव को कब्रिस्तान के पास झाड़ी में छुपा दिया।  पुलिस और मीडिया के सामने  सुनील ने कहा कि उसको अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। पुलिस ने मौका ए  वारदात से आला क़त्ल बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें