फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खालापार इलाके से तमंचा फैक्ट्री पकड़ी

Sat, 17 Feb 2018 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने शनिवार देर रात खालापार के शहीद चौक के पास एक मकान में चल रही तमंचे बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध असलहा बरामद किए हैं। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि बाकी आरोपी फरार हो गए। देर रात तक छापे की कार्रवाई जारी थी। शहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि खालापार में एक मकान में तमंचा फैक्ट्री चल रही है।
विज्ञापन


सूचना पर शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कपरवान ने भारी फोर्स के साथ खालापार में शहीद चौक के पास एक मकान में छापा मारा। पुलिस को मकान के अंदर तमंचा फैक्ट्री चलती मिली। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में बने और अधबने तमंचों के अलावा सामान और तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किए। पुलिस की छापे की कार्रवाई के दौरान मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। जिस पर पुलिस बल बुलवाया गया। शहर कोतवाली इंस्पेक्टर ने बताया कि मौके से एक आरोपी को पकड़ा है, जबकि बाकी आरोपी फरार हो गए। मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध असलहा बरामद किए हैं। देर रात तक पुलिस की कार्रवाई जारी थी। सीओ सिटी हरीश भदौरिया ने भी मौके पर पहुंचकर तमंचा फैक्ट्री के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें