फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने मोरना में पेट्रोल पंप लूटा

Mon, 08 Aug 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
loot - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मोरना। रविवार देर रात बदमाशों ने मोरना-शुक्रताल मार्ग पर पेट्रोल पंप लूट कर सनसनी फैला दी। तेल डलवाने के बहाने आए बदमाश सेल्समैन से 22 हजार रुपये और उसकी अपाचे बाइक लूट कर फरार हो गए। विरोध करने पर बदमाशों ने सेल्समैन को तमंचे की बट से प्रहार कर घायल कर दिया। पुलिस ने भागदौड़ की, मगर लुटेरे हाथ नहीं लग सके।
विज्ञापन


शुक्रताल-मोरना मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप श्री शुकदेव फिलिंग सेंटर पर देर रात्रि एक बाइक पर सवार होकर चार बदमाश आए। बदमाशों ने बाइक में दो सौ रुपये तेल डलवाया। जब सेल्समैन कपिल कुमार पुत्र सोहन निवासी शुक्रताल ने रुपये मांगे तो बदमाशों ने  तमंचा निकाल लिया तथा आतंकित कर उससे 22 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों   ने उसके सिर में तमंचे की बट   मार कर घायल कर दिया।

 बदमाशों को देख कर वहां मौजूद चौकीदार कृपाल सिंह और साथी पवन फिरोजपुर आए तो बदमाशों ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी। बाद में बदमाश
सेल्समैन की अपाचे बाइक भी लूट कर शुक्रताल की ओर फरार हो गए। सूचना मिलने पर सीओ सूक्ष्मप्रकाश और एसओ भोपा पुलिस बल समेत मौके पर पहुंचे बदमाशों को तलाश किया, लूट की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें