फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कवाल कांड: दो आरोपियों का कोर्ट में सरेंडर      

Mon, 27 Mar 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : Pintrest
विज्ञापन
कवाल के चर्चित सचिन और गौरव हत्याकांड के मामले में दो आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर किया। अदालत के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया है। इस हत्याकांड की कोर्ट में सुनवाई चल रही है, जिसमें गवाहों के बयान के बाद कोर्ट ने उक्त दोनों आरोपियों को 319 के तहत एनबीडब्ल्यू वारंट जारी कर तलब किया था।            
विज्ञापन


करीब नसाढे़ तीन साल पहले 27 अगस्त को कवाल कांड हुुआ था, जिसमें हुई मलिकपुरा के ममेरे भाइयों सचिन और गौरव की हत्या हुई थी। इस कांड में कवाल का शाहनवाज भी हत्या कर दी गई थी। इसी कांड के बाद जिले में दंगा भड़का था। शासन ने कवाल कांड की जांच एसआईटी को सौंपी थी। एसआईटी सचिन और गौरव हत्याकांड में पांच आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दी थी, तभी से पांचों आरोपी जेल में बंद हैं।

यह मुकदमा एडीजे नवम ओमवीर सिंह की अदालत में चल रहा है, जिसमें सुनवाई जारी है। गवाहों के बयानों के आधार पर कवाल के ही दो भाइयों अफजाल और इकबाल के नाम आए थे, जिस पर कोर्ट ने दोनों आरोपियों अफ़जाल और इक़बाल को धारा 319 के तहत तलब किया था। साथ ही कोर्ट ने दोनों भाइयों के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किए थे। दोनों आरोपियों ने सोमवार को एडीजे 9 ओमवीर सिंह की अदालत में सरेंडर कर दिया है, जिन्हें जेल भेज दिया है।          
विज्ञापन


दंगा आरोपी ने कोर्ट में समर्पण किया            
मुजफ्फरनगर। करीब साढ़े तीन साल पहले जिले में भड़के दंगे के दौरान फुगाना के ग्राम लांक में एक परिवार के तीन लोगों की हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी गुलबीर ने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जिसे अदालत ने जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि ग्राम लांक में तिहरे हत्याकांड में एसआईटी ने गुलबीर को भी वांछित किया था,

इस मामले में कई लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।  उधर, शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र के गांव कनियान में हुए मांगेराम हत्याकांड के एक आरोपी परवाल ने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर किया, जिसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गत 27 जनवरी 2017 को कनियान ग्राम में मांगेराम की हत्या हुई थी, इसमें परवाल फरार चल रहा था।            
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें