फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में संघर्ष, जमकर चले ईंट पत्थर, लाठी-डंडे 

Tue, 02 May 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
संघर्ष में घायल हुए लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुढ़ाना में भूसे से भरी बुग्गी और बाइक निकलने को लेकर हुए विवाद में तीन महिलाओं सहित दस लोग घायल हो गए। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर ईंट पत्थर और लाठी डंडे चले। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो ग्रामीणों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर दभेड़ी में सोमवार को बाइक सवार गुफरान की दूसरे पक्ष के भूसे से भरी भैंसा बुग्गी सवार इस्लाम के साथ ओवर टेक करने को लेकर गाली गलौज हो गई। इसी बीच पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को समझाकर शांत कर दिया। मंगलवार सुबह उसी बात को लेकर इस्लाम की गुफरान के साथ फिर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।

बात बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए और जमकर ईंट पत्थर चल गए। जिसमें पक्ष के इस्लाम उसके बेटे इकरार, रिजवान, इस्लाम की पत्नी मोहसीन और दूसरे पक्ष के आरिफ, हैदर, महिला नाहिदा, साबरी, तालिब और जरार घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया। उधर, इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि बिना बात के आपस में बिना बात के मारपीट करने के आरोपी एक पक्ष के हैदर व दूसरे पक्ष के इकरार को गिरफ्तार कर उनका शांति भंग में चालान किया गया है। घटना की तहरीर दोनों पक्षों ने क्रास में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें