फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ पर दो पक्षों में मारपीट, पथराव 

Sat, 30 Apr 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पथराव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
युवती के साथ छेड़खानी को लेकर अलीपुर अटेरना गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान पथराव और फायरिंग भी हुई। पथराव में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के 14 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

  कोतवाली क्षेत्र के अलीपुर अटेरना गांव में बृहस्पतिवार रात गली के नल पर पानी लेने गई युवती ने पड़ोस के ही युवकों पर छेड़खानी का आरोप लगा दिया। इसी बात को लेकर युवती के परिजनों और दूसरे पक्ष के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।   इस दौरान जमकर पथराव हुआ। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अरुण त्यागी पुलिस बल के साथ अलीपुर अटेरना पहुंचे। पथराव में घायल सत्यनारायण, विपिन, कुलदीप, आकाश को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। गंभीर हालत में आकाश को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। गांव में पथराव और फायरिंग करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ थानाध्यक्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
  पुलिस ने बताया कि गांव में पथराव व फायरिंग कर अफरा तफरी मचाने वाले गांव की शांति भंग करने वाले 14 ग्रामीणों को गिरफ्तार किया गया है। 10-12 ग्रामीण मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि फरार ग्रामीणों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, दूसरी तरफ दोनों पक्षों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें