फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदों से परेशान महिला पुलिसकर्मी

Thu, 12 May 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर में शोहदों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि वह महिला पुलिसकर्मियों को भी नहीं बख्श रहे हैं। पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात महिला पुलिस की शिकायत पर कंट्रोल रूम प्रभारी ने फोन पर अश्लील बात करने के आरोप में छह मोबाइल धारकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।  
विज्ञापन


जनपद में कई ऐसे मौके आए जब छेड़छाड़ को लेकर बवाल हुआ। आए दिन शहर में स्कूल, बाजार, ट्यूशन आने-जाने वाली छात्राओं और महिलाओं से छेड़खानी की जाती है। डीएम डीके सिंह ने तो छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सभी स्कूल-कालेजों के बाहर सीसीटीवी कैमरे तक लगवाने के आदेश जारी कर दिए हैं। अब नया मामला पुलिस से जुड़ा है। महिला पुलिसकर्मी खुद शोहदों की हरकतों से परेशान हैं। 

शोहदों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि वह पुलिस कंट्रोल रूम में फोन लगाते हैं और महिला की आवाज कान में पड़ते ही अश्लील बातें शुरू कर देते हैं। कई बार ऐसी कॉल करने वालों को पुलिसिया अंदाज में हड़काने की कोशिश की गई, लेकिन उन पर कोई असर नहीं होता। कुछ देर मोबाइल बंद कर लेते हैं और फिर से वही हरकत शुरू। कैसी हो मैडम...., कभी तो मिला करो....आपकी आवाज बहुत अच्छी है...आदि अमर्यादित शब्द महिला पुलिसकर्मियों को सुनने को मिल रहे हैं। पुलिसकर्मी अगर उनसे उनका पता पूछते हैं तो फर्जी एड्रेस बता दिया जाता है। 
विज्ञापन


अश्लील फोन कॉल्स से परेशान महिला पुलिसकर्मी लगातार शिकायतें अधिकारियों से कर रही हैं। आखिरकार बुधवार को कंट्रोल रूम प्रभारी गजेंद्र सिंह की ओर से सिविल लाइन थाने में छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया गया है। साथ ही सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराएं भी शामिल की गई हैं। वहीं, अब पुलिस अब मोबाइल नंबरों के आधार पर शोहदों की धरपकड़ में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें