फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीकरी गांव में महिला को पीट-पीटकर मार डाला

Tue, 03 May 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : crime logo
विज्ञापन

विज्ञापन
सीकरी गांव की एक महिला की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। महिला का शव मीरापुर क्षेत्र में मिला है। महिला की रंजिशन हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए उसके रिश्तेदारों ने भोपा थाने पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी। 

मंगलवार देर रात काफी संख्या में ग्रामीण महिला का शव लेकर भोपा थाने पहुंचे। जिला हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ निवासी महिला बानो ने बताया कि उसकी बहन इशरतजहां की शादी ग्राम सीकरी निवासी यामीन से हुई थी। चार वर्ष पूर्व उसके पति यामीन की मौत हो गई थी। सीकरी में एक मकान को लेकर उसका ससुराल पक्ष के लोगों से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन


मकान पर कब्जे को लेकर इशरत अधिकारियों से भी मिली थी। बताया गया है कि कुछ दिन पूर्व पुलिस ने मकान पर महिला का कब्जा कराते हुए उसका सामान रखवा दिया था। बानो ने आरोप लगाया कि मंगलवार को उसकी बहन इशरत मीरापुर में अपनी रिश्तेदारी में गई हुई थी। इसी दौरान उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शव मीरापुर क्षेत्र में पड़ा मिला।

सूचना पर मीरापुर पुलिस भी पहुंची थी, लेकिन मामला भोपा का बताकर वापस लौट गई। बाद में इशरत के मायके वाले शव को लेकर भोपा थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बानो का कहना है कि उसकी बहन की हत्या रंजिश के चलते हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इंस्पेक्टर पीपी सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल पायेगा। फिलहाल इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें