फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ के घर में सात लाख की चोरी, एक मकान के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास

Wed, 28 Jun 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव सठेड़ी में सोमवार रात चोर सराफ के मकान में घुसकर नगदी समेत करीब सात लाख रुपयों के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। चोरों ने रात में एक बंद पड़े मकान का भी ताला तोड़ने का प्रयास किया। चोरी का पता मंगलवार की सुबह चला। पुलिस ने मौका मुआयना किया और डॉग स्क्वायड टीम से जांच कराई।
विज्ञापन


रतनपुरी के गांव सठेड़ी निवासी अमरचंद वर्मा पुत्र आशाराम गांव लोहड्डा में सराफ की दुकान करता है। सोमवार रात अमरचंद परिवार के साथ मकान की छत पर सोया हुआ था। रात के समय चोर मकान के अंदर घुस आए। चोर मकान के अंदर से अलमारी और अटैची से दो लाख रुपये की नगदी, पांच किलो चांदी और पांच तौले सोने केे जेवरात समेत बही खाते चोरी कर ले गए।

चोरी की घटना का छत पर सो रहे दंपति को पता नहीं चल सका। मंगलवार की सुबह दंपति उठे तो मकान के अंदर समान तितर बितर पड़ा मिला और नगदी व जेवरात गायब थे। चोरी की खबर आग की तरह गांव में फैल गई। ग्रामीण सराफ के मकान पर एकत्र हो गए। 
विज्ञापन


ग्रामीणों को पता चला कि सोमवार रात को गांव निवासी आशीष पुत्र विजयपाल के मकान पर ताला लगा हुआ था। चोरों ने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस चोरी की घटना का खुलासा करने को डॉग स्क्वायड टीम को बुलवाकर जांच कराई। सराफ के मुताबिक चोर करीब सात लाख रुपये का सामान ले गए। घटना की तहरीर थाने में दे दी गई है, पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें