फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने की खुदकुशी

Thu, 17 Nov 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
बुढ़ाना के उमरपुर गांव में मंगलवार देर रात एक विवाहिता ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने लड़की के ससुराल वालों पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न करने पर जलाकर मारने का आरोप लगाया। घटना के बाद से ससुराल वाले फरार हैं।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के उमरपुर गांव निवासी कासिम की शामली के गांव बधेव निवासी शाहनवाज की बेटी मंजू से एक साल पहले शादी हुई थी। 15 दिन पहले मंजू ने मृत शिशु को जन्म दिया था। मंगलवार को वह सास कुरेशा के साथ सो रही थी। पति कासिम, उसके परिजनों ने बताया कि मंजू ने आधी रात के समय मिट्टी का तेल छिड़क कर आत्महत्या कर ली।

सूचना पर मंजू के मायके वाले बेटी की ससुराल उमरपुर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर डीके त्यागी से उन्होंने बताया कि उनका दामाद, उसके परिवार वाले बेटी पर अतिरिक्त दहेज का दबाव बना रहे थे। उसका उत्पीड़न किया जा रहा था। 
विज्ञापन


आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न करने पर उनकी बेटी की जलाकर हत्या कर दी गई। मृतका के पिता शाहनवाज ने दहेज हत्या की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता शाहनवाज की तहरीर पर पुलिस ने पति कासिम, सास कुरेशा, जेठ मुस्तफा, देवर अनीस, ससुर नानू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से मृतका के ससुराल वाले फरार हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें