फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुस्तम ने पत्नी को बनवाया था ग्राम प्रधान

Sat, 10 Mar 2018 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन
arrest - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बागपत के शाहरुख हत्याकांड में पकड़े गए जल निगम के ठेकेदार रुस्तम की कहानी सामने आने से हर कोई हैरान है। सियासी महत्वाकांक्षा के चलते आरोपी ने अपनी पत्नी को ग्राम प्रधान भी बनवाया था। प्रेमिका के साथ मिलकर उसके भाई की हत्या को अंजाम देने वालेे रुस्तम की पत्नी एवं ग्राम प्रधान बिंदू कहना है कि उसका पति छह मार्च को शादी में जाने की बात कहकर अमीरनगर सराय गया था।
विज्ञापन


बागपत के अमीरनगर सराय थाना क्षेत्र के गांव बसौद निवासी शाहरुख पुत्र नानू की सात मार्च को हत्या कर दी गई थी। पुलिस के खुलासे में मृतक की सगी बहन मामून और उसके प्रेमी मुजफ्फरनगर के भोपा थाने के गांव रहमतपुर निवासी रुस्तम पर हत्या का आरोप लगा है।

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया। जल निगम के ठेकेदार रुस्तम का नाम सामने आने से जिले में हर कोई हैरान है। ठेकेदार का महकमे में रुतबा है, वह पश्चिम के कई जिलों में हैंडपंप लगाने के ठेके लेता था। आठ साल पहले ठेके के कार्य के दौरान उसकी मुलाकात बसौद गांव की मामून से हुई थी। बातचीत का सिलसिला बढ़ा तो रुस्तम ने मामून के भाई शाहरुख को भी अपने साथ काम में लगा दिया। बहन से संबंधों का विरोध करने की वजह से ही शाहरुख को जान गंवानी पड़ी।
विज्ञापन


राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए आरोपी रुस्तम ने बीते ग्राम पंचायत के चुनाव में अपनी पत्नी बिंदू को चुनाव लड़वाया था। भोपा के रहमतपुर गांव की प्रधान सीट सुरक्षित पर बिंदू चुनाव जीती थी। रुस्तम के चार बेटे हैं। गिरफ्तारी के बाद से प्रधान पत्नी और अन्य परिजन भौचक्क हैं।

बिंदू ने बताया कि उसके पति ने अमीरनगर सराय में दो साल पहले एक प्लाट लिया था। छह मार्च को एक शादी में शामिल होने की बात कहकर रहमतपुर से बागपत गए थे। बागपत पुलिस का फोन आने पर उन्हें घटना की जानकारी मिली। पत्नी का कहना है कि पुलिस का खुलासा सही नहीं है। उसके पति को फंसाया गया है।

दिल्ली पुलिस ने दबिश दी
चरथावल। दिल्ली पुलिस ने लूट के मामले चरथावल कसबे में दबिश दी, लेकिन कोई आरोपी हाथ नही लगा। मोहल्ला तीरग्रान निवासी युवक दिल्ली में अरसे से काम करता है। उसकी लूट के एक मामले में संलिप्तता पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें