फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदी की मौत की अफवाह पर जेल में हंगामा       

Wed, 11 Oct 2017 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर जेल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कारागार में बंद कुछ बंदियों ने जेल प्रशासन द्वारा एक बंदी से मारपीट के बाद बंदी की मौत होने की अफवाह फैलाकर जेल में हंगामा खड़ा करा दिया। बंदियों को भूख हड़ताल पर जाने के लिए भी बरगलाने का प्रयास किया गया। हंगामा होने पर जेल प्रशासन ने उस बंदी को पूरी जेल में घुमाया, जिसकी मौत की अफवाह फैलाई गई थी। बंदी को जिंदा पाकर हंगामा करने वाले बंदी शांत हुए।  
विज्ञापन


जिले के फुगाना थाना क्षेत्र गांव हबीबपुर सीकरी निवासी गुलफाम पुत्र दीन मोहम्मद हत्या के मामले में जिला कारागार में बंद है। सोमवार शाम उसने सीने में दर्द की शिकायत की, जिस पर उसे जेल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे जिला चिकित्सालय में चेकअप के लिए भेजा गया। जांच में वह सही पाया गया। एक घंटे बाद उसे वापस जेल लाया गया। मंगलवार सुबह 18, 7 आदि बैरकों में बंद कुछ शातिरों बंदियों ने अफवाह फैला दी कि रात्रि में जेल प्रशासन द्वारा गुलफाम बंदी की पिटाई की थी, जिसकी बाद में मौत हो गई।

इस अफवाह से बंदियों ने जेल में हंगामा कर दिया। इन शातिरों ने बंदियों को बरगला कर जेल प्रशासन के खिलाफ भूख हड़ताल कराने का भी प्रयास किया। हंगामे की सूचना मिलने पर जेल अधीक्षक एके सक्सेना ने गुलफाम को साथ लेकर सभी बंदियों से उसकी बात कराई, जिस पर गुलफाम ने खुद के जिंदा हेने और जेल प्रशासन द्वारा कोई मारपीट नहीं किए जाने की बात कही, तब जाकर बंदी शांत हुए।  इस दौरान जेल प्रशासन ने गुलफाम को सभी बैरकों में घुमाया, तब जाकर मामला नियंत्रण में आया। 
विज्ञापन


अफवाह फैलाने वाले चिह्नित 
मुजफ्फरनगर। जेल प्रशासन द्वारा अफवाह फैलाकर जेल में अशांति फैलाने का प्रयास करने वाले शातिर बंदियों को चिह्नित किया जा रहा है। उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। 

जेल में बंद कुछ शातिर बंदियों ने बंदी गुलफाम की मौत की झूठी सूचना फैलाकर जेल को अशांत करने और जेल प्रशासन पर अनावश्यक दबाव बनाने का प्रयास किया, ऐसे बंदियों को चिह्नित किया जा रहा है, जिनकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। बंदी गुलफाम को सीने में दर्द की शिकायत पर जिला चिकित्सालय में उसका चेकअप कराया गया था, जो सही है। 
विज्ञापन

-एके सक्सेना, जेल अधीक्षक  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें