फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़ कारोबारी से 5.50 लाख रुपये लूटे, दिनदहाडे़ हुई वारदात से हड़कंप    

Mon, 20 Feb 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
घटना की जानकारी देता गुड़ व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खतौली में गुड़ कारोबारी से दिनदहाड़े अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने तमंचों के बल पर 5.50 लाख रुपये की नगदी लूट ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का कहीं पता नहीं चल सका। सीओ हरिराम यादव और इंस्पेक्टर केपी सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित कारोबारी से घटना की जानकारी ली।            
विज्ञापन

खतौली कोतवाली के गांव चंदपुरी निवासी धर्मवीर उर्फ मल्लू पुत्र सतपाल कोल्हू मालिकों से गुड़ खरीदकर उसको बाहर बेचने का कारोबार करता है। रविवार सुबह करीब 11:30 बजे गुड़ कारोबारी धर्मवीर 5.50 लाख रुपये की नगदी लेकर कोल्हू मालिकों का हिसाब करने के लिए बाइक पर अपने घर से निकला था।

गांव जंधेड़ी नाला के पास अपाचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने गुड़ कारोबारी की बाइक के आगे ओवरटेक कर अपनी बाइक लगा दी। कारोबारी के बाइक रोकते ही बदमाशों ने तमंचों के बल पर धर्मवीर से 5.50 लाख रुपये की नगदी लूट ली। लूटपाट के बाद बदमाश गोली मारने की धमकी देते हुए बाइक पर बैठकर गांव रसूलपुर की ओर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद धर्मवीर ने अपने परिजनों और ग्रामीणों को फोन पर घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन


परिवार के लोग, ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रसूलपुर तक बदमाशों को तलाश किया, लेकिन तब तक बदमाश भागने में कामयाब हो चुके थे। पीड़ित कारोबारी ने यूपी डायल- 100  कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भी कारोबारी को साथ लेकर बदमाशों को काफी तलाश किया।

इसके बावजूद बदमाशों का कहीं पता नहीं चल सका। सूचना मिलने पर सीओ हरिराम यादव, इंस्पेक्टर केपी सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। पीड़ित कारोबारी ने पुलिस को लूट की तहरीर दे दी है। देर शाम तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। इंस्पेक्टर का कहना है कि पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें