फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद के पेट्रोल पंप पर लूटपाट  

Wed, 25 May 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
लूटपाट के बाद पेट्रोल पंप पर पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छपार थाना क्षेत्र के बसेड़ा में दिनदहाड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने पूर्व भाजपा सांसद के पेट्रोल पंप के सेल्समैन को गोली मारकर नकदी लूट ली। लूट करने के बाद बदमाश जंगल के रास्ते फरार हो गए। पुलिस ने घायल सेल्समैन का अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घंटों बदमाशों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। 
विज्ञापन


छपार के बसेड़ा में भाजपा के पूर्व सांसद नरेश बालियान का शिव फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप है। यहां खाईखेड़ी निवासी सत्यम तीन अन्य साथियों के साथ सेल्समैन की नौकरी करता है। मंगलवार को दिन में करीब साढ़े तीन बजे एक स्पलेंडर बाइक पर सवार तीन युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचे।

बदमाशों ने अपनी बाइक में 300 रुपये का पेट्रोल डलवाया और पैसे काटने के लिए 500 रुपये का नोट सत्यम को दिया। सत्यम ने बाकी पैसे देने के लिए जेब में रखी रकम निकाली तभी बदमाशों ने उससे रकम छीनने का प्रयास किया। सत्यम ने शोर मचाते हुए रकम को बचाने की कोशिश की तो एक बदमाश ने रिवाल्वर निकालकर उसे गोली मार दी।
विज्ञापन


पैर मेें गोली लगते ही सत्यम नीचे गिर गया। पेट्रोल पंप के भीतर बैठे उसके साथियों ने दौड़कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। बदमाश सेल्समैन से लूटी गई सात हजार की रकम को लेकर जंगल के रास्ते फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सत्यम को जिला चिकित्सालय भिजवाया। पुलिस ने घंटों बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस को मौके से .32 बोर का खोखा मिला है। सीओ जानसठ भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें