फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस पलटी 21 यात्री घायल

Wed, 11 Nov 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड पर मंगलवार को असंतुलित होकर बस पलटने से चीख-पुकार गूंज उठी। दर्जनभर मुसाफिर लहूलुहान हो गए। पुलिस ने 21 घायलों का पास के नर्सिंगहोम में इलाज कराया और क्रेन मंगवाकर बस रास्ते से हटवाया।
विज्ञापन

जनपद बागपत के कस्बा बड़ौत डिपो की बस मंगलवार को मुसाफिरों को लेकर मुजफ्फरनगर आ रही थी। करीब तीन बजे मेरठ रोड पर बने ब्रेकर पर अचानक असंतुलित होकर पलट गई। गाड़ी के शीशे आदि टूट गए। यात्री सीटों से टकराए। जान मुसीबत में देखकर मुसाफिरों ने लोगों को मदद के लिए पुकारा। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। राहगीरों ने लहूलुहान मिले  लोगों को बाहर निकाला। इस दौरान पुलिस पहुुंच गई। हादसे से मार्ग पर ट्रैफिक थम गया। दोनों तरफ वाहनों की कतारें लगने लगीं। पुलिस ने सड़क के पास से अस्थाई ठेली वालों को हटवाकर ट्रैफिक निकलने की वैकल्पिक व्यवस्था कराई। साथ ही 21 घायलों को पास के निजी नर्सिंगहोम ले जाया गया। वहां के डॉक्टरों ने घायलों की मरहम पट्टी की। पुलिस ने बस को रास्ते से हटवाने के लिए क्रेन बुलाई। बस को सीधी करके मार्ग से हटाया। इसके बाद यातायात सामान्य हुआ। बस की बस के यात्री दूसरी बस में सवार होकर पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें