फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से गैंगरेप कर वीडियो क्लिप बनाई

Mon, 18 Apr 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
बच्ची के साथ रेप - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
 क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने पति, देवर तथा पति के दो मित्रों पर गैंगरेप, कुकर्म करने और वीडियो क्लिप बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर सभी आरेापियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


मीरापुर थाने पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का निकाह करीब आठ साल पहले ककरौला थाना क्षेत्र के एक गांव में हुआ था। निकाह के कुछ दिन बाद महिला का पति जालंधर कामकाज के लिए चला गया था।

आरोप है कि बीते साल 22 दिसंबर को उसका पति अपने भाई और दो दोस्तों के साथ उसके घर आया और उसके साथ सभी ने दुष्कर्म और कुकर्म किया। साथ ही आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो क्लिप भी बना ली।  
विज्ञापन


वीडियो को दिखाने के नाम पर आरोपी उसे ब्लैकमेल करते रहे। परेशान होकर पीड़िता ने कोर्ट की मदद ली। कोर्ट के आदेश पर रविवार को मीरापुर पुलिस ने चारो आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें