राजीव कुमार दोस्तों के साथ नदी में नहाने पहुंचा था कि पानी के तेज बहाव में आ गया।
- फोटो : डेमो पिक
बनिहाल कसबे के जिनहाल इलाके में रविवार दोपहर बाद चार वर्ष का एक बालक खेलते समय पानी की टंकी में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बनिहाल के जिनहाल निवासी नजीर अहमद शेख का चार वर्षीय मासूम बेटा कद्दास शाम करीब चार बजे खेल रहा था। वह खेलते खलते अपने आंगन में बनी पानी टंकी के पास चला गया।
टंकी में टक्कन तो लगा हुआ था, लेकिन बच्चे का पैर उस पर पड़ जाने से ढक्कन फिसल कर हट गया और बच्चा टंकी में गिर गया। इसकी जानकारी तुरंत घर के लोगों को मिली। उसे टंकी से निकालने का प्रयास किया गया। पंप चलाकर पानी को बाहर किया गया, लेकिन बच्चे की तब तक मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी आसपास इलाकों में फैलते ही पीड़ित परिवार में सैकड़ों लोगों का हुजूम पहुंच गया।