फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल की बच्ची के साथ दुराचार का प्रयास

Wed, 04 Jul 2018 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
बच्ची से रेप का प्रयास करने वाले को पकड़ने के लिए जमा भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खतौली में एक युवक ने सात साल की बच्ची को अगवा करके उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बच्ची को अगवा करके ले जाते हुए लोगों ने देख लिया था। भीड़ ने युवक के चंगुल से बच्ची को छुड़ाया। भीड़ ने युवक की जमकर धुनाई की। इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया। मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों ने आरोपी को सौंप दिया। इस घटना को लेकर बच्ची सहमी हुई है।  
विज्ञापन


नगर की निवासी साल की बच्ची अकेली बुआ के घर जा रही थी। बच्ची बुआ के घर न पहुंचकर रास्ता भटक गई। नगर निवासी युवक ने अकेली जा रही बच्ची को उठा लिया और सुनसान जगह खंडहर मकान में ले गया। बच्ची को अगवा कर ले जाते हुए युवक को कुछ लोगों ने देख लिया था। लोग एकत्र होकर बच्ची को तलाश करने लगे।

लोग बच्ची को तलाश करते हुए खंडहर बने मकान में पहुंचे। अंदर का नजारा देखकर लोग दंग रह गए। लोगों ने देखा कि युवक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा है। लोगों ने युवक के चंगुल से बच्ची को छुड़ाया। इसके बाद लोगों ने युवक को पकड़ कर जमकर धुनाई की।
विज्ञापन


इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोप से पूछताछ कर रही है। इस घटना को लेकर बच्ची सहमी हुई है। एसआई सुनील शर्मा का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उधर, बच्ची के पिता ने आरोपी बिलाल के विरुद्ध दुष्कर्म का प्रयास सहित पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कराया है।

सौतेली मां से की छेड़छाड़      
तितावी क्षेत्र के एक गांव में बेटे ने ही घर में अकेली पाकर सौतेली मां के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। शोर मचाने पर परिजनों ने आरोपी को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। सौतेली मां की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। 

तितावी थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसका सौतेला बेटा उन्हीं के पास रहता है। महिला के अनुसार, कुछ समय पूर्व बेटे की पत्नी मनमुटाव के चलते उसे छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद से वह घर नहीं लौटी। पत्नी के चले जाने के लिए बेटा सौतेली मां को ही जिम्मेदार मानता था, जिसके चलते मां-बेटे के बीच अक्सर विवाद रहता था।

महिला का आरोप है कि कुछ दिन से सौतेला बेटा उस पर बदनीयती रखता था। आरोप है कि सोमवार शाम महिला घर पर ही थी। इसी दौरान बेटा कहीं से लौटा और सौतेली मां को अकेली देख उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने सौतेली मां को एक कमरे में खींचकर उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी।

महिला की चीख-पुकार सुनकर अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और आरोपी बेटे को रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।  

स्कूल में खेल रही बच्ची से रेप का प्रयास
मीरापुर। रामराज थाना क्षेत्र के एक गांव के प्राइमरी स्कूल के प्रांगण में खेल रही एक बच्ची को एक युवक ने बहका फुसलाकर रेप का प्रयास किया। पीड़िता के पिता की ओर से आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। आरोपी फरार है, जिसे पुलिस तलाश रही है।  

रामराज थाना क्षेत्र के गांव के प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान आरोपी युवक एक दस वर्षीय बच्ची के पास पहुंचा और उसे खाने का सामान दिलाने के नाम पर पास के ही जंगल में ले गया।

आरोप है कि जहां आरोपी ने बच्ची के साथ रेप का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी बच्ची को छोड़कर मौके से भाग निकला। जानकारी मिलने पर पीड़ित पिता ने आरोपी के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। आरोपी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें