फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को चकमा देकर भागा

Wed, 06 Jun 2018 12:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कचहरी में पेशी के लिए आया एक हत्यारोपी बंदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। सिपाही ने उसे दबोच लिया, जबकि उसका साथी बाइक लेकर फरार हो गया। मंसूरपुर क्षेत्र के ग्राम जड़ौदा निवासी जुनैद पुत्र मेहरबान हत्या के मामले में जेल में बंद है। मंगलवार को जुनैद की कोर्ट में पेशी थी, जहां पर जुनैद के खिलाफ गवाही हुई थी।
विज्ञापन


जब  कांस्टेबल निशांत बंदी जुनैद को लेकर कोर्ट से आ रहा था, तो जुनैद का एक साथी सिपाही को धक्का देकर जुनैद को बाइक पर बैठाकर फरार हो गया। सिपाही ने बाइक का पीछा किया और पीछे से जुनैद का कॉलर पकड़ लिया। काफी दूर तक सिपाही बाइक के साथ घिसटता चला गया। बाद में बाइक गिर गई। बाइक सवार मौके से फरार हो गया, जबकि सिपाही ने जुनैद को दबोच लिया। इसी बीच जुनैद दोबारा सिपाही से अपना हाथ छुड़ाकर भाग लिया। बंदी कलक्ट्रेट की कैंटीन में घुस गया, जहां पर मौजूद एलआईयू के सिपाही नेत्रपाल ने जुनैद को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें