फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत बोले- सर्दियों तक चलेगा किसान आंदोलन

Sat, 06 Mar 2021 10:25 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

  • राकेश टिकैत ने रामराज से संयुक्त किसान मजदूर जाग्रति ट्रैक्टर रैली का किया शुभारंभ
  • 21 दिनों में 16 जिलों में भ्रमण करेंगी ट्रैक्टर रैली
  • 27 मार्च को गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंच कर होगा समापन
विज्ञापन
राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने तीनों कृषि कानून के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से संयुक्त किसान मजदूर जाग्रति ट्रैक्टर रैली का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर रामराज स्थित धान मंडी से किया। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर रैली 21 दिन में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के करीब 16 जिलों से होते हुए 27 मार्च को गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि गाजीपुर में चल रहा आंदोलन सर्दियों तक जारी रहेगा।

विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत शनिवार की सुबह करीब 11 बजे रामराज पहुंचे। सर्वप्रथम रामराज स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेका। गुरुद्वारा प्रबंध समिति ने उन्हें सरोपा भेंट किया। इसके बाद धान मंडी से संयुक्त किसान मजदूर जागृति ट्रैक्टर रैली को हरी झंडी दिखाकर और ट्रैक्टर चलाकर रैली का शुभारंभ किया। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार किसान विरोधी तीनों कृषि कानूनों को रद्द नहीं करना चाह रही है। वहीं, ट्रैक्टर रैली को विफल बनाने के उद्देश्य से सरकार के दबाव में पुलिस प्रशासन देर रात किसानों के घर-घर जाकर उन्हें डरा धमकाकर रैली में शामिल नहीं होने के लिए कह रहा है। सरकार को एमएसपी सीमा तय करनी चाहिए। उन्होंने कहा ट्रैक्टर रैली बिजनौर, काशीपुर, पीलीभीत आदि 16 जिलों में होकर 21 दिन बाद 27 मार्च को गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचकर संपन्न होगी। इस दौरान अनेक स्थानों पर जनसभाएं होंगी। प्रशासन का रुख देखा जाएगा। रैली का शुभारंभ होने के बाद राकेश टिकैत वापस गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हो गए। 

ट्रैक्टर रैली में करीब 19 ट्रैक्टर और 30 कारें शामिल रहीं। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस व पीएसी बल मौजूद रहा। वहीं, रामराज से शुरू हुई संयुक्त किसान मजदूर जागृति ट्रैक्टर रैली का ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। गांव पुट्ठी इब्राहिमपुर, कैथोड़ा, मीरापुर, शिवपुरी में ग्रामीणों ने जोश के साथ स्वागत किया और बीआइटी चौकी के निकट स्थित गुरुद्वारे पर ट्रैक्टर रैली में जा रहे किसानों को भोजन के पैकेट व पानी की बोतलें दी गई। इस दौरान भाकियू नेता युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह, मंडल महासचिव राजू अहलावत, अशोक घटायन, विपिन मेहंदीयान, कपिल सोम, परवेंद्र ढाका, सरदार हरजीत सिंह, हरवेंदर सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: मंत्री संजीव बालियान बोले, एक भी किसान की जमीन गई तो दे दूंगा त्यागपत्र
विज्ञापन


वहीं, बिजनौर जिला प्रशासन द्वारा गंगा बैराज पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था, जिससे ट्रैक्टर रैली को रोकने के कयास लगाए जा रहे थे। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए हैदरपुर वेटलैंड पुलिस चौकी पर भी भारी पुलिस और पीएसी बल तैनात किया गया था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें