फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरकाजी पुलिस ने पकड़े पांच लुटेरे

Tue, 01 Nov 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुरकाजी पुलिस द्वारा पकड़े गए बदमाशों की जानकारी देते एसपी सिटी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में पुलिस ने चार दिन पूर्व पुरकाजी थाना क्षेत्र में ट्रक चालकों से की गई लूट की वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने झबरपुर गांव के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर है। आरोपियों से पुलिस को दो तमंचे, दो छुरी और 12000 हजार की नगदी बरामद हुई है।       
विज्ञापन


पुलिस लाइन मेें पुरकाजी पुलिस ने सोमवार को पांच बदमाश मीडिया के सामने पेश किए। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि 27 अक्तूबर को पुरकाजी थाना क्षेत्र में रात के समय बदमाशों ने ट्रक चालकों से 26 हजार लूट लिए थे। पुलिस उसी दिन से आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

सोमवार को पुलिस ने गोधना गंग नहर के पास बन रहे स्कूल से मुठभेड़ के बाद पांच बदमाशों को पकड़ लिया। एक आरोपी मौके से फरार हो गया है। पकड़े गए आरोपी पुरकाजी के झबरपुर निवासी बबलू उर्फ मुखिया, नीटू, पोपीन, राजेंद्र और विनोद है। यहीं का छठा आरोपी यशपाल मौके से फरार हो गया है। 
विज्ञापन

बदमाशों को पकड़ने वाली टीम

पुरकाजी में लूट के आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में एसओ भानूप्रताप सिंह, एसआई सुभाष यादव, एचसीपी  रमेश चंद प्रमुख रुप से रहे। सिपाहियों में संजीव कुमार, विक्रम सिंह, विकास कुमार, कृष्णकुमार, मोहित शर्मा, संदीप कुमार, सुशील कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें