फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद में मारी गई युवती का प्रेमी पुलिस गिरफ्त में 

Wed, 20 Apr 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
जेल
विज्ञापन
जिस प्रेमी के साथ पिछले छह वर्षों से जीने-मरने की कसमें खाई जा रही थीं। उसी प्रेमी ने घर से सैकड़ों मील दूर ले जाकर प्रेमिका की हत्या कर दी। उसने यह वारदात अपने सगे भाई और उसकी प्रेमिका के साथ मिलकर अंजाम दी। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। दूसरी युवती के भी पकड़े जाने की बात भी सामने आ रही हैं। 
विज्ञापन


शहर कोतवाली के कृष्णपुरी निवासी बीकॉम की छात्रा का गांधी नगर निवासी युवक के साथ पिछले छह वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक के भाई का कृष्णापुरी की एक सरकारी स्कूल में टीचर से प्रेम प्रसंग था। दोनों ने दो वर्ष पूर्व आर्य समाज मंदिर में चुपके से शादी कर ली थी।

किसी भी परिवार को मामले की कानों कान खबर नहीं लग पाई। 27 मार्च की रात दोनों भाई अपनी-अपनी प्रेमिकाओं के साथ घर छोड़कर इलाहाबाद के लिए निकल गए। 28 मार्च को परिजनों को युवती के जाने का पता चला।
विज्ञापन


इसके बाद आठ अप्रैल को युवती का शव इलाहाबाद के एक नाले में बैग में बंद मिला। वहां की पुलिस ने मामले की जांच की और एक होटल पर छापा मारा तो आईडी मुजफ्फरनगर की निकलने पर पुलिस मामले में सक्रिय हुई।

शहर कोतवाली में इलाहाबाद पुलिस पहुंची और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी। पुलिस को उस समय कामयाबी मिली जब मुख्य आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि युवती ने पंखे से लटककर आत्महत्या की थी।

लेकिन पुलिस इसे मानने को तैयार नहीं है। पुलिस दूसरे भाई की तलाश में हरिद्वार में दबिश देने गई है। सूत्रों की माने तो आरोपी दूसरी युवती भी पुलिस के हत्थे चढ गई है। एक दो दिन में मामले का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें