गोंदौरा गांव में मंगलवार देर शाम कोटे के खाद्यान्न और चीनी का वितरण हो रहा था। इसी दौरान गोंडा जिले के कुछ लोग अवैध तरीके से चीनी लेने पहुंच गए। कोटेदार ने इंकार किया तो सबने उससे मारपीट की जिसमें कोटेदार का नौकर घायल हो गया।
उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इस मामले में कोटेदार ने आधा दर्जन ग्रामीणों पर हमले का आरोप लगाकर नगदी लूटने का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जरवल रोड थाना अंतर्गत ग्राम गोंदौरा का कोटा मैकूलाल के पास है। कोटे की दुकान पर मंगलवार की शाम को खाद्यान्न और चीनी का वितरण हो रहा था। इसी दौरान गोंडा जिले के कर्नलगंज निवासी कुछ लोग पहुंच गए।
जबरन एक क्विंटल चीनी मांगने लगे। कोटेदार मैकूलाल ने देने से इंकार किया तो सभी ने उससे मारपीट की जिसमें उसका नौकर घायल हो गया।