मुजफ्फरनगर(ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र के साथ छेड़छाड़ कर सोशल साइट्स पर वायरल करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का चालान कर दिया गया है। नईमंडी कोतवाली के जानसठ रोड निवासी पीयूष ने प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के चित्र के साथ छेड़छाड़ कर उसे सोशल साइट्स पर वायरल कर दिया।
ग्रुप में शामिल चरथावल निवासी संजय धीमान ने मामले की जानकारी एसएसपी को दी। कप्तान बबलू कुमार ने नईमंडी कोतवाल रोजंत त्यागी को मामले की जांच कर कार्रवाई करने को कहा। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पीयूष को शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।