फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबू ने कहा सॉरी, अब नहीं भेजूंगा गंदे मैसेज  

Fri, 21 Oct 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
व्हाट्सऐप
विज्ञापन
महिला शिक्षिका को अश्लील मैसेज भेजने वाले बाबू के खिलाफ शिक्षिका ने फेसबुक के रिकार्ड की कॉपी जांच कमेटी को सौंप दी है। सबूत सामने देख आरोपी बाबू निरुत्तर हो गया। उसने अपनी गलती की माफी मांगते हुए कहा कि आइंदा से ऐसी गलती नहीं करुंगा। शिक्षाधिकारी कार्यालय में तैनात एक लिपिक का कारनामा उस समय सामने आया जब एक महिला शिक्षिका ने बीएसए को पत्र लिखकर बाबू पर अश्लील मैसेज भेजने और बात न मानने पर कुछ ही दिनों में तीसरे स्थान पर तबादला करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


इस शिकायत से पूरे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। महिलाओं की शिकायत सुनने के लिए गठित विभाग की कमेटी ने दोनों पक्षों को एकसाथ बुलाया। महिला शिक्षिका ने अपनी शिकायत के अनुसार समस्त रिकार्ड कमेटी के सामने रख दिया। फेसबुक पर जिस तरह के कमेंट बाबू ने किए, उसका सारा चिट्ठा कमेटी को दे दिया। क्लोज फ्रेंड बनाने से लेकर बात नहीं मानने पर नुकसान उठाने की बातों को कमेटी के सामने जब रखा गया तो क्लर्क निरुत्तर हो गया। खुद को घिरा देख क्लर्क ने कमेटी के सामने माफी मांगी। कहा, मुझसे गलती हो गई है और मैं लिखित में माफी मांगने को तैयार हूं, आइंदा इस तरह की गलती नहीं करुंगा। जांच कमेटी की अध्यक्ष बीना शर्मा ने बताया कि मामला गंभीर है। अपनी रिपोर्ट कमेटी बीएसए चंद्रकेश यादव को सौंपेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें